अन्य ख़बरें

DA Increased : कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले…6वां वेतनमान प्राप्त करने वालो का सरकार ने बढ़ाया इतना प्रतिशत DA…देखे आदेश…

मध्य प्रदेश, 14 फरवरी। DA Increased : एमपी से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के डीए DA को लेकर आदेश जारी कर दिया है।  6वां वेतनमान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का 9% DA में इजाफा किया गया है। कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से बढ़ा हुआ 9% DA मिलेगा। गौरतलब है कि पहले 7वां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों का DA बढ़ा था। जिसमे सरकार ने कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ाया था।

आदेश में कहा गया है कि 31 सितंबर 2022 द्वारा राज्य शासन के छटवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय कर्मचारियों को 1 अगस्त 2022 से 203 प्रतिशत की दर से भत्ते का भुगतान किया जा रहा था। जिसमें अब 9 प्रतिशत और डीए बढ़ा दिया गया है। इसकी घोषणा पहले ही कर दी गई थी। जिसे लेकर आदेश अभी राज्य शासन द्वारा (DA Increased) जारी कर दिए गए हैं। भत्ते का भुगतान 1 जनवरी से लागू रहेगा।

Related Articles

Back to top button