छत्तीसगढराजनीती

Congress Conference : वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी भरे मंच में हुई इमोशनल, राजनीति से दिए संन्यास के संकेत…

रायपुर, 25 फरवरी। Congress Conference : कांग्रेस सम्मेलन के दूसरे दिन पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए भरे मंच में भावुक हो गईं।उनके भाषण के जरिए संदेश देते हुए कहा कि, अब पार्टी को नए नेतृत्व को संभालना है। वो अब राजनीतिक रूप से विदा ले रही हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को राजनीति से संन्यास का इशारा करते हुए कहा कि वह खुश हैं कि उनकी “पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ खत्म हो रही है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को पार्टी के लिए एक अहम मोड़ बताया।

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि, यह आयोजन भारत जोड़ो यात्रा के ठीक बाद हो रहा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित भारत जोड़ो तीन महीने तक चली। राजनीतिक विश्लेषकों ने इस कामयाब यात्रा बताया है।राहुल ने कांग्रेस को कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से पार्टी को फिर से जोड़ने की कोशिश की है। इस यात्रा के जरिए बीजेपी-आरएसएस के हिन्दुत्व के एजेंडे के खिलाफ पार्टी संदेश देने में सफल रही है।

Related Articles

Back to top button