खेलछत्तीसगढ

Cricket Tournament : बीएसएफ को हराकर राजनांदगांव पुलिस बनी विजेता, शहीद भगत सिंह टूर्नामेंट का हुआ समापन

भिलाई, 18 जनवरी।Cricket Tournament : बालाजी ड्रीम सिटी की ओर शहीद भगत सिंह कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका समापन इंडियन आर्मी डे के दिन हुआ। पैरा मिलिट्री फोर्स और पुलिस की टीम ने इसमें हिस्सा लिया। बारह टीमों के बीच हुए इस मुकाबले मे फाइनल मैच बीएसएफ की फ्रंटीयर टीम और राजनांदगांव पुलिस के बीच हुआ। जिममें राजनांदगांव पुलिस की टीम विजेता रही।

मैच के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर थे। विशेष अतिथियों में यातायात पुलिस संजय शर्मा, एयर फोर्स की पूर्व सार्जेन्ट अरूणकांत सक्सेना, बालाजी ड्रीम सीटी के डायरेक्टर संदीप उपंचीवाल एवं नेहा गुप्ता मौजूद थे। मैच शुरू होने का पहले अतिथियों सभी खिलाडिय़ों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button