छत्तीसगढ
CM Meeting : बड़ी खबर…! CM के साथ बस्तर में विकास और शांति पर शुरू हुई उच्च स्तरीय बैठक

रायपुर, 13 रायपुर। CM Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर अंचल के समग्र विकास और क्षेत्र में शांति स्थापना को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने और मूलभूत सुविधाओं के तेजी से विस्तार पर मंथन किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद हैं। अधिकारियों ने क्षेत्र के विकास, सुरक्षा और शांति के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुनिश्चित किया कि बस्तर में विकास और शांति शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे।




