राष्ट्रीय

Employee News : इन कर्मचारियों की लगी लॉटरी, अब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

नई दिल्ली, 23 मार्च। Employee News : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आ रही है। केन्द्र्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भारी बढ़ोतरी होने जा रही है। इस बढ़ी हुई राशि के लिए कर्मचारियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। मार्च माह की मिलने वाली सैलरी के साथ ही यह राशि मिलने जा रही है। हाल में हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों की 4 फीसदी महंगाई भत्ते को मंजूरी मिल गई (Employee News) है।

आपको बता दें कि केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों को लाभ पहुंचाते हुये। महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। केन्द्र सरकार ने महंगाई भत्ते को 8 फीसदी से बढ़ाकर अब 42 फीसदी कर दिया है।

हालांकि सरकार की ओर से इसका अधिकारिक घोषणा अभी नहीं हो पायी है। जो अब कभी भी हो सकती है। कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से मिलने जा रही है। खबर आ रही है अब कभी भी वित्त मंत्रालय नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। जिसके बाद कर्मचारियों के लिए बढ़ी राशि का अधिकारिक घोषणा सकती (Employee News) है।

केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के बकाये डीए की राशि अभी अटकी हुई है। केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से जनवरी 2020 से जून 2021 तक के रुके हुए डीए की मांग लगातार कर रहे हैं। वहीं अब केन्द्र सरकार से उम्मीद लगाए बैठें हैं। शायद दोनों एक साथ एप्रूव्ह हो जाए। इससे कर्मचारियों को बंपर फायदा होना तय माना जा रहा है।

वहीं केंद्र सरकार के फिटमेंट फैक्टर में रिविजन का मामला भी तेज है। केद्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर में लगातार बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। लिहाजा सरकार केंद्रीय बजट के बाद फिटमेंट फैक्टर में रिविजन यानी बढ़ाने पर बड़ा ऐलान कर सकती है। फिटमेंट फैक्टर में अगर बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 2.57 फीसदी के हिसाब से फिटमेंट फैक्टर दिया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 3.68 गुना किये जाने की मांग की जा रही है। फिटमेंट फैक्टर के 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिनिमम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Back to top button