Breaking Newsछत्तीसगढ

CM Bhent Mulakat : सीएम बघेल पुरई में लोगों से होंगे रूबरू, 78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात, 10.71 करोड़ के 24 कार्यों का करेंगे लोकार्पण

दुर्ग, 02 अप्रैल। CM Bhent Mulakat : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में भेंट मुलाकात करेंगे। सीएम बघेल,पुरई में लोगों से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री 78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे पुरई में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा,10 करोड़ 71 लाख रुपए के 24 कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा और 37 करोड़ 26 लाख रुपए के 44 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इसके अलावा सीएम द्वारा, हितग्राहियों को 30 करोड़ रुपए की राशि की सामग्री भी वितरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे पहले, ग्राम तिरगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्व. प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनारण करेंगे। इसके साथ ही वे ग्राम निकुम में दाऊ रामचंद्र देशमुख स्मृति में हो रहे प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में भी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात भी करेंगे और अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे।

Related Articles

Back to top button