अन्य ख़बरें

Gang Rape Breaking : सामने आया फिर गैंगरेप का सनसनीखेज मामला…! चीखती-चिल्लाती पीड़िता का VIDEO आया सामने

आगरा, 13 नवंबर। Gang Rape Breaking : ताजनगरी आगरा में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने पांच लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है, जिसमे एक महिला भी शामिल है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया तो वहीं पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती से 5 लोगों ने किया गैंगरेप

पूरा मामला थाना ताजगंज क्षेत्र में स्थित रिच होम स्टे होटल का है। पीड़ित युवती का आरोप है कि वह होटल में रुकी हुई थी और चार युवक व एक महिला ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला। हालांकि अब गैंगरेप के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित युवती ताजगंज क्षेत्र में ही एक होटल में काम करती थी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेज संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और पांचों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमे एक महिला भी शामिल है।

महिला लगाती रही गुहार

एक वीडियो में कमरे के बाहर जमीन पर पड़ी पीड़िता बदहवास हालत में दिख रही है जिसके पास में ही एक युवक खड़ा है वह उससे कह रही है कि मेरी छोटी-छोटी बेटियां हैं। पीड़िता टॉर्चर करने का आरोप लगा रही है और बार-बार बचाओ बचाओ चिल्ला रही है। कुछ युवक उसे पकड़ कर बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरे वीडियो में पीड़ित महिला को एक युवक जबरन पकड़ा हुआ है। पीड़िता लगातार हाथ जोड़कर जान बचाने की भीख मांग रही है लेकिन युवक जमीन पर घसीटते हुए पीड़िता को दूसरी ओर ले जा रहा है।

एसीपी सदर अर्चना सिंह बताया कि थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित रिच होम स्टे होटल में एक युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट की गई है। सूचना का संज्ञान लेते हुए तत्काल पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म, मारपीट व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पांच अभियुक्तों जिनमें चार पुरुष और एक महिला है, उन्हें गिरफ्तार (Gang Rape Breaking) किया गया है।

Related Articles

Back to top button