छत्तीसगढ

CG NEWS : गांव-गांव जाकर सुपोषण का मंत्र सिखा रहा पोषण रथ, टीकाकरण, एनीमिया उन्मूलन एवं महिलाओं एवं बच्चों के सम्पूर्ण पोषण हेतु दे रहे जानकारी

रायपुर, 19 सितम्बर। CG NEWS : राज्य के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत संचालित वजन त्यौहार के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए गांव गांव में पोषण रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत जशपुर जिले में बुधवार को पोषण रथ जशपुरनगर पहुंचा। जहां आंगनबाड़ी केंद्र गढ़ाटोली, डीपाटोली, तेलीटोली, चीरबगीचा एवं बघीमा में पहुंच पोषण रथ द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार, टीकाकरण, एनीमिया एवं उससे बचने के उपाय, आयरन फोलिक एसिड की गोली लेने, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं के सम्पूर्ण देखभाल, डायरिया से बचने के उपाय इत्यादि के संबंध वीडियो दिखाया गया।

टीकाकरण, एनीमिया उन्मूलन एवं महिलाओं एवं बच्चों के सम्पूर्ण पोषण हेतु दे रहे जानकारी

ज्ञात हो कि जशपुर जिले में पोषण रथ लगातार गांव गांव घूमकर जागरूकता प्रसार कर रही है। जिसके तहत अब तक रथ पत्थलगांव, लुडेंग, बागबहार, तपकरा, फरसाबहार, दोकड़ा, कांसाबेल, कुनकुरी, केराडीह, दुलदुला, जशपुर, लोदाम में लोगों को जागरूक करने हेतु पहुंच चुकी है। 23 सितम्बर तक पोषण रथ मनोरा, आस्ता, सन्ना, बगीचा पहुंच कर लोगों को जागरूक करेगी।

टीकाकरण, एनीमिया उन्मूलन एवं महिलाओं एवं बच्चों के सम्पूर्ण पोषण हेतु दे रहे जानकारी

उल्लेखनीय है कि जिसमें 12 से 23 सितम्बर तक चलने वाले वजन तिहार में बच्चों के वजन में बढ़ोत्तरी को मापने के साथ ही सामुदायिक जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। पोषण माह के तहत सुपोषण चौपाल, अन्नप्राशन दिवस, परिवार चौपाल, पोषण मेला, व्यंजन प्रदर्शन जैसे आयोजन पंचायत और शहरी क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। पोषण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में नारा लेखन, निबंध, चित्रकला और दीवार लेखन प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित किये जा रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं को 0 से 06 वर्ष के बच्चे, किशोरी बालिकाओं के खान-पान और स्वास्थ्य देखभाल के बारे में बताया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार भोजन में शामिल करने का आग्रह किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button