अन्य ख़बरें

Sworn in as governor : अब्दुल नजीर ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

विजयवाड़ा, 24 फरवरी। Sworn in as governor : न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस. अब्दुल नजीर ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने यहां राजभवन में नजीर को शपथ दिलाई।शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी और उनकी पत्नी वाई. एस. भारती, राज्य के मंत्री, विधायक और शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी कार्यक्रम में मौजूद थे। नजीर, विश्व भूषण हरिचंदन का स्थान लेंगे, जिन्हें छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button