अन्य ख़बरें

PM Relief Fund : मृतक के परिजनों को दो लाख और घायलों को दिए जाएंगे 50 हजार रुपए, पीएम मोदी ने की घोषणा

रायपुर,24 फरवरी।PM Relief Fund : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहायता राशि की घोषणा की है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को (PMNRF) प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से दो लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुए हादसे में 11 लोगों की मौत से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हों।

आपको बता दें कि बीती रात बलौदाबाजार से भाठापारा के बीच खमहरिया में ट्रक और पिकअप मालवाहक में टक्कर से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं 20 से अधिक घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल बलौदाबाजार में इलाज जारी है। दो गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button