छत्तीसगढ

Directorate of Sports and Youth Welfare : स्वच्छता ही सेवा अभियान में खिलाड़ियों के साथ खेल मंत्री ने की साफ सफाई, रोहिणीपुरम सरोवर एवं आसपास की सफाई की गई

रायपुर, 30 सितम्बर। Directorate of Sports and Youth Welfare : संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण के द्वारा आज रोहिणीपुरम सरोवर एवं आसपास की सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मान. खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वच्छता ही सेवा का शपथ दिलाया।

तनुजा सलाम, संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, रोहिणीपुरम पार्षद प्रतिनिधि आशु चंद्रवंशी, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी, नगर निगम जोन कमिश्नर विमल शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय हॉकी अकादमी, आवासीय तीरंदाजी अकादमी, गैर आवासीय बालिका फुटबॉल अकादमी, गैर आवासीय एथलेटिक अकादमी, गैर आवासीय हॉकी एवं तीरंदाजी अकादमी रायपुर तथा नियमित प्रशिक्षण के खिलाड़ियों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। नेहरू युवा केन्द्र संगठन के वालेण्टियर्स ने भी सफाई अभियान में अपनी अहम् भूमिका निभाई।

तनुजा सलाम, संचालक खेल एवं युवा कल्याण ने स्वागत् उद्बोधन किया और स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक होने का संदेश दिया। स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि आशु चंद्रवंशी ने भी खिलाड़ियों को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। मान. मंत्री खेल एवं युवा कल्याण टंकराम वर्मा जी ने सभी खिलाड़ियों, नेहरू युवा केन्द्र संगठन के वालेण्टियर्स, खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता ही सेवा का शपथ दिलाया।

शपथ लेने के पश्चात् माननीय मंत्री सहित, खिलाड़ियों, वालेण्टियर्स, अधिकारियों-कर्मचारियों, वालेण्टियर्स एवं स्थानीय नागरिकों ने रोहिणीपुरम सरोवर एवं आसपास की साफ-सफाई की और सप्ताह में 2 घण्टे अनीवार्य रूप से अपने घर, कार्यालय एवं वातावरण की साफ-सफाई करने की संदेश दिया

Related Articles

Back to top button