मनोरंजन

Big Accident on Akshay Kumar Film Set : वेडात मराठे वीर दौड़ले सात की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, किले से 100 फीट नीचे गिरा युवक

मुबंई, 19 मार्च। Big Accident on Akshay Kumar Film Set : बॉलीवुड के शानदार एक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर इन दिनों अपनी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। शूटिंग के दौरान 19 साल का एक लड़का किले की किलेबंदी से 100 फीट नीचे गिर गया है। मीडिया को मिली जानकारी की मानें तो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे का शिकार हुए युवक का नाम नागेश खोबरे हैं।

अक्षय की फिल्म के सेट पर हुआ हादसा

नागेश का एक्सीडेंट शनिवार रात करीब नौ बजे हुआ। महेश मांजरेकर पिछले कुछ दिनों से पन्हालगढ़ में अपनी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ की शूटिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब नौ बजे पन्हालगढ़ के किलेबंदी पर शूटिंग के दौरान नागेश अपना संतुलन खो बैठा और 100 फीट नीचे गिर गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पन्हालगढ़ में चल रही शूटिंग के लिए जो घोड़े लाए गए थे, नागेश को उन घोड़ों की देखभाल के लिए रखा था। इसी बीच फोन पर बातचीत खत्म कर नागेश सज्जा कोटी के उत्तर की ओर किलेबंदी से नीचे जा रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया।

युवर को आईं गंभीर चोटें

जब वहां मौजूद लोगों ने ये देखा तो उन्होंने फौरन उसकी मदद के लिए रस्सी छोड़ दी और उसकी मदद से नीचे उतर गए। नीचे उतरे हुए लोगों की मदद से नागेश को बांधकर ऊपर लाया गया। इस हादसे के बाद नागेश के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद नागेश को महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अब तक महेश मांजरेकर और उनकी टीम की ओर से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button