छत्तीसगढ

Bhilai Breaking : नेहरू नगर चौक पर देर रात बड़ा हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

भिलाई, 15 जनवरी।Bhilai Breaking : शहर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मामले में सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। हादसे को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि बीती रात नेहरू नगर चौक में एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस पार्टी गई थी। मौके पर युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा था और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त मिली। घायल को तत्काल शंकराचार्य हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान कान्हा पार्क विवेकानंद नगर कोहका निवासी आयुष मिश्रा के रूप में हुई है। बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने ठोकर मारी है या खुद ही हादसे का शिकार हुआ इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button