मनोरंजनमुंबई

Omg : नो मेकअप लुक में पूरे कपड़े पहने नजर आईं उर्फी जावेद, वायरल हो रहा Video …

मुंबई, 04 जनवरी।Omg : हमेशा से कम कपड़ों और अतरंगी लुक में नजर आने वाली उर्फी ने पूरे कपड़े पहने है और मेकअप भी नहीं किया है, इस हालत में वह बाहर भी निकल गईं हैं। यह लोगों के लिए एक शॉकिंग न्यूज है, लेकिन यह सच है। उर्फी जावेद का मंगलवार रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लेट नाइट उर्फी जावेद डिनर के लिए पहुंची थीं तभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया।

वीडियो में ग्रीन बिग साइज की टी-शर्ट और शॉर्ट्स में उर्फी जावेद नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। उनके बाल बिखरे हुए हैं। वे पैपराजी को देख बस अपना चेहरा छिपा रही थीं। बालों से चेहरा छिपाने की कोशिश कर रही थीं। हाथों से अपनी सूजी हुई आंख को हाइड करने की कोशिश कर रही थीं। उसके चेहरे को देख लग रहा था उनकी हालत बहुत खराब है और लंबे समय से बीमार हैं।

उर्फी जावेद ने मास्क पहना हुआ था। उर्फी को इस तरह से देखना किसी के लिए भी शॉकिंग था। पैपराजी किसी भी तरह से उर्फी की फोटो क्लिक करना चाहते थे। एक फोटोग्राफर इसी आपा धापी में गिर भी गया।

उर्फी जावेद को यह बिल्कुल भी रास नहीं आया की उनका इस लुक में वीडियो या फोटो वायरल हो लेकिन ऐसा हो गया। बाहर निकलने के दौरान वह लगातार अपना चेहरा छुपाती रहीं और फोटो क्लिक करने के लिए लोगों को माना करती रहीं, लेकिन पेपराजी ने एक नहीं सुनी और उनका वीडियो बना लिया।

Related Articles

Back to top button