मनोरंजन

Fast Advance Booking : ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, करोड़ों में पहुंची एडवांस बुकिंग

मुंबई, 18 अप्रेल। Fast Advance Booking : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फैंस सलमान को लंबे समय के बाद स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ये पहली बार नहीं है, जब सलमान, पूजा हेगड़े का साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी ने फिल्म के क्रेज को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। सोमवार को इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के टिकट्स काफी तेजी से बिके हैं। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

करोड़ों में पहुंची एडवांस बुकिंग

किसी का भाई किसी की जान फिल्म का टीजर रिलीज होने पर भी फैंस को इस फिल्म के लिए खूब एक्साइटेड होते देखा गया था। अभी तक फिल्म के जितने गाने रिलीज हुए हैं, उनमें रोमांस के साथ-साथ भरपूर मस्ती भी देखने को मिली है। एक्शन और कॉमेडी के साथ ये फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज को अब काफी कम दिन बचे हैं। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग के पहले दिन के आंकड़े सामने आए हैं, जो कि कमाल के हैं। किसी का भाई किसी की जान फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है।

बिके इतने ज्यादा टिकट्स

फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स और जी स्टूडियोज ने किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की इस फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में एक करोड़ तक की कमाई की है। टोटल 50 हजार टिकट्स बेचे गए हैं। सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म की लिमिटेड थिएटर्स में बुकिंग शुरू हो गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के मल्टीप्लेक्स और सिंगल थिएटर्स में वीकेंड पर 150 रुपये से 600 रुपये तक टिकट्स बेची गई हैं। वहीं, दिल्ली में टिकट के रेट 250 से 1200 रुपये तक है। फिल्म की स्टार कास्ट में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम समेत कई कलाकार हैं।

Related Articles

Back to top button