छत्तीसगढ

Railway Accident : वीभत्स मौत…! युवक रेलवे पटरी पर बैठकर पी रहा था शराब…मालगाड़ी से टकराकर हुआ ये हाल

रायपुर, 14 जनवरी। Railway Accident : पंडरी (मोवा) थाना इलाके में एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें एक युवक मालगाड़ी से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान पंकज, निवासी कांपा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पंकज रेलवे पटरी पर बैठकर शराब पी रहा था, तभी उसे मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायल युवक को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया।

पुलिस ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर लापरवाही और शराब के सेवन के कारण यह हादसा हुआ। मामले की जांच जारी है और रेलवे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन होने की संभावना पर भी गौर किया जा रहा है।

About The Author

Related Articles

Back to top button