Raipur Press Club Elections : रायपुर प्रेस क्लब चुनाव…! निर्णायक जंग…150+ पत्रकार कर चुके मतदान

रायपुर, 13 जनवरी। Raipur Press Club Elections : रायपुर में प्रेस क्लब के चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। जानकारी के अनुसार अब तक 150 से अधिक वोट डाले जा चुके हैं। चुनाव में सभी पत्रकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
चुनाव में प्रेस क्लब के विभिन्न पदों के लिए पत्रकार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। बता दें कि मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी, जिसके बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।
यहां बता दें कि, रायपुर में प्रेस क्लब चुनाव केवल पत्रकारों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राजनीतिक दल, व्यापारी, कर्मचारी वर्ग और अन्य जागरूक लोग भी परिणामों पर नजर बनाए हुए हैं। इस चुनाव को शहर में पत्रकारिता और लोकतांत्रिक सहभागिता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस चुनाव के नतीजे न केवल प्रेस क्लब की दिशा तय करेंगे, बल्कि राजधानी की पत्रकारिता की गरिमा और संचालन व्यवस्था पर भी गहरा असर डाल सकते हैं।
रायपुर प्रेस क्लब चुनाव- 2026, उम्मीदवार सूची
अध्यक्ष पद
- अनिल पुसद्कर
- कृष्ण कुमार शर्मा
- प्रफुल्ल ठाकुर
- प्रशांत दुबे
- मोहन तिवारी
- सुनील नामदेव
उपाध्यक्ष पद
- अजय सक्सेना
- दिलीप कुमार साहू
- भोलाराम सिन्हा
- रमन हलवाई
- राजेश सोनकर
- विकास कुमार यादव
- शरनजीत सिंह तेतरी
- सुधीर तंबोली
कोषाध्यक्ष पद
- कुलदीप शुक्ला
- दिनेश कुमार यदु
- नदीम मेमन
- नागेंद्र वर्मा
- बम्लेश्वर (अरविंद) सोनवानी
- राहुल चौबे
महासचिव पद
- गौरव शर्मा
- दानिश अनवर
- पराग मिश्रा
- पीयूष मिश्रा
- महादेव तिवारी
- संतु राम फरिकार
- सुरेंद्र शुक्ला
- संदीप शुक्ला
संयुक्त सचिव पद
- उमेश यदु
- निवेदिता साहू
- प्रदीप चंद्रवंशी
- भूपेश जांगड़े
- लखन शर्मा
- विनीता मंडल
- शिव शंकर सारथी
- संतोष साहू
- हेमराज डोंगरे




