छत्तीसगढ

Action Dirty Dance : ब्रेकिंग…! अश्लीलता की सारी हदें पार…गरियाबंद प्रशासन का एक्शन…SDM को पद से हटाया…जांच समिति गठित…7 पेज का आदेश जारी…यहां देखें

गरियाबंद, 11 जनवरी। Action Dirty Dance : गरियाबंद जिले में प्रशासनिक अनुशासन से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। मैनपुर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में अश्लील नृत्य के आयोजन से जुड़े प्रकरण में मैनपुर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटा दिया गया है। जिला कलेक्टर भगवान सिंह यूईक ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से कलेक्टोरेट अटैच किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मर्यादाओं के उल्लंघन के आरोप सामने आने के बाद प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर नाराजगी देखी गई। स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठे, जिसके बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।

कलेक्टर भगवान सिंह यूईक ने बताया कि निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए अपर कलेक्टर के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई है। समिति में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। जांच में कार्यक्रम के आयोजन, अनुमति प्रक्रिया, प्रशासनिक निगरानी और संबंधित अधिकारी की भूमिका सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद समिति की रिपोर्ट संभागायुक्त (कमिश्नर) को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय होगी। यदि गंभीर लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

मामले के सामने आने के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हलचल है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में अनुशासन और सामाजिक मर्यादा बनाए रखने को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ा है। स्थानीय स्तर पर कुछ सामाजिक संगठनों ने कार्रवाई का स्वागत किया है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही निकाला जाना चाहिए।

About The Author

Related Articles

Back to top button