छत्तीसगढ

Dearness Allowance : बिग ब्रेकिंग…CM साय की बड़ी घोषणा…! प्रदेश कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता…अब केंद्र के बराबर DA देगी साय सरकार

रायपुर, 11 जनवरी। Dearness Allowance : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (DA) देने की घोषणा की है। इस फैसले से प्रदेश के करीब पांच लाख कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद लंबे समय से डीए बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मचारियों में खुशी की लहर है। राज्य सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों की आय में बढ़ोतरी होगी और महंगाई के बोझ से कुछ राहत मिलेगी।

सरकार की ओर से जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए जाने की संभावना है। कर्मचारियों को एरियर का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर भी स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। इस फैसले को राज्य सरकार का कर्मचारी हितैषी कदम माना जा रहा है।

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button