छत्तीसगढ
Raipur Municipal Corporation : रायपुर में बड़ा बदलाव…! मेयर मीनल चौबे की अध्यक्षता में 10 अहम जनहित फैसले…बिंदुवार यहां देखें List

रायपुर, 08 जनवरी। Raipur Municipal Corporation : रायपुर नगर पालिक निगम (RMC) की मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आयुक्त विश्वदीप एवं एमआईसी सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में रायपुर शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, सड़क और नाला निर्माण, जल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक सुविधाओं और जनकल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मुख्य निर्णय और योजनाएं
- 69 दुकानदारों के लिए क्रिस्टल आर्केड:
खालसा स्कूल के सामने से हटाए गए दुकानदारों को क्रिस्टल आर्केड के सामने व्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया। दुकानों का आबंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। - नो-फ्लेक्स जोन:
शहर के 6 प्रमुख मार्गों को नो-फ्लेक्स जोन घोषित किया गया। अवैध फ्लेक्स, पोस्टर और बैनर हटाने की जिम्मेदारी जोन आयुक्तों को दी गई। - सड़कों और डिवाईडरों का रखरखाव:
शहर की सड़कों के डिवाईडर और विज्ञापन संरचनाओं की सफाई, पेंटिंग और हरियाली का रख-रखाव विज्ञापन एजेंसियों द्वारा किया जाएगा। - जल बोर्ड का गठन:
जल आपूर्ति एवं पाइपलाइन विस्तार की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम में जल बोर्ड का गठन किया जाएगा। - कुशालपुर और नाला निर्माण:
कुशालपुर क्षेत्र में जलभराव रोकने के लिए 1.65 करोड़ की पाईपलाइन पुशिंग और वार्ड 51 में 1.94 करोड़ की नाला निर्माण की स्वीकृति दी गई। - ड्रेन मास्टर मशीन एवं सफाई उपकरण:
नालियों एवं सीवर की मैकेनाइज़्ड सफाई के लिए ड्रेन मास्टर मशीन और अन्य उपकरण खरीदने का निर्णय। इससे सफाई तेज, सुरक्षित और यांत्रिक होगी। - अमृत 2.0 मिशन:
केंद्र सरकार द्वारा 15 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई। इसे जल प्रबंधन, स्वच्छता और आधारभूत संरचना मजबूत करने में उपयोग किया जाएगा। - एसटीपी अपग्रेडेशन:
सोलर पावर प्लांट, फ्लो मीटर और डाइवर्सन वीयर सहित 8.75 करोड़ की राशि से सीवरेज सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाएगा। - नगरोत्थान योजना:
शहर के 18 प्रमुख जंक्शनों का विकास लगभग 10 करोड़ रुपये में किया जाएगा। - वायु गुणवत्ता सुधार और सड़क विकास:
बी.टी. टॉपिंग, पैच रिपेयर और ड्रेनेज कार्यों के लिए 3.96 करोड़ रुपये स्वीकृत। - स्वच्छ भारत मिशन 2.0:
10 सीटर शौचालय निर्माण हेतु स्थल परिवर्तन और नई निर्माण स्वीकृति। - सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण:
प्लास्टिक के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर सख्त निगरानी एवं जनजागरूकता अभियान। - गरीबी उपशमन और समाज कल्याण:
निराश्रित पेंशन के 231 और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के 85 प्रकरणों पर निर्णय। - 157 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती:
उप अभियंता, राजस्व निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, सहायक आदि पदों की भर्ती हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। - चिकित्सा प्रतिपूर्ति:
नगर निगम कर्मचारियों के 11 प्रकरणों में 16.56 लाख रुपये की चिकित्सा प्रतिपूर्ति स्वीकृत। - प्रदर्शन शुल्क संशोधन:
मॉल, सिनेमा, सर्कस और मीना बाजार में शो शुल्क में बदलाव। - स्वतंत्रता सेनानी और अमर शहीदों के सम्मान:
नगर में कई चौकों और मार्गों का नामकरण तथा प्रतिमा स्थापना की अनुशंसा।
नगर निगम का स्पष्ट उद्देश्य रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, सुरक्षित और रहने योग्य बनाना है। सभी कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया है।




