छत्तीसगढ

CM Sai Jandarshan : ब्रेकिंग…आज आम जनता से रू-बरू होंगे CM विष्णुदेव साय…! मुख्यमंत्री निवास में साल का पहला जनदर्शन…हर आवेदन पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर, 08 जनवरी। CM Sai Jandarshan : मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आज जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर ठीक 12 बजे से शुरू होने वाले इस जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे।

हर आवेदन पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे, ताकि जनता की समस्याओं को मौके पर ही सुना जा सके और उनके त्वरित समाधान की दिशा में तत्काल कार्रवाई की जा सके। जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

राज्य सरकार का उद्देश्य इस कार्यक्रम के जरिए शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री साय स्वयं मामलों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।

13 नवंबर 2025 को हुआ था पिछला जनदर्शन

बता दें कि प्रदेश में पहला जनदर्शन कार्यक्रम 27 जून 2024 को हुआ था। इससे पहले मुख्यमंत्री निवास में 13 नवंबर 2025 को जनदर्शन आयोजित किया गया था। उस दौरान यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चला था। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से आए नागरिकों से मुलाकात की थी और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए थे।

जनदर्शन की पूरी प्रक्रिया उस समय भी कंप्यूटरीकृत रही थी, जिससे शिकायतों (CM Sai Jandarshan) की निगरानी और समाधान की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सकी।

About The Author

Related Articles

Back to top button