छत्तीसगढ

State Honor : राज्य सरकार का बड़ा फैसला…! विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा राजकीय सम्मान

रायपुर, 23 दिसंबर। State Honor : प्रदेश के प्रख्यात और वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से छत्तीसगढ़ को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में लिखा कि विनोद कुमार शुक्ल ने अपनी साहित्य साधना से छत्तीसगढ़ का गौरव देश-दुनिया में बढ़ाया। उनका योगदान हिंदी साहित्य ही नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान के लिए भी अतुलनीय रहा है।

राज्य सरकार ने उनके असाधारण साहित्यिक योगदान के सम्मान में सम्पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले को साहित्य जगत के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है।

विनोद कुमार शुक्ल के निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है और उनके पाठक, प्रशंसक एवं साहित्यकार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

About The Author

Related Articles

Back to top button