BJP MLA : माननीय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश जी…मैं क्या कहूं…! भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने ऐसा क्यों कहा…? उन्हीं से सुनें यहां Video


रायपुर, 13 अक्टूबर। BJP MLA : कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तंज का अब भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने जोरदार जवाब दिया है। उन्होंने पूर्व सीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि भूपेश बघेल को अपने कार्यकाल की असलियत याद करनी चाहिए, जब उन्होंने खुद एक बार भी कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं की।
बड़बोले और भ्रष्ट हो चुके थे बघेल
मीडिया से बात करते हुए विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा, भूपेश बघेल को अब सलाह देने से पहले अपना कार्यकाल याद कर लेना चाहिए। पांच साल की सरकार में उन्होंने न तो ऐसे कॉन्फ्रेंस किए, न ही कानून-व्यवस्था सुधारने की कोई गंभीर पहल की। जब तक वे मुख्यमंत्री थे, बड़बोले और भ्रष्टाचार में लिप्त थे।
सरकार को सलाह की जरूरत नहीं
भूपेश बघेल के यह कहने पर कि सरकार के पास विषय ही नहीं, इसलिए कॉन्फ्रेंस दो दिन में समेट दी गई – इस पर भाजपा विधायक ने पलटवार करते हुए कहा, सरकार को चलाने के लिए अब बघेल जैसे लोगों की सलाह की जरूरत नहीं है। भाजपा सरकार पूरी तैयारी और विजन के साथ काम कर रही है। प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही का यही उदाहरण है यह कॉन्फ्रेंस।
राजनीतिक बयानबाज़ी से गरमाई सियासत
कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस जहां एक ओर प्रशासनिक समीक्षा का मंच बना, वहीं दूसरी ओर इसके बहाने सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। पूर्व सीएम बघेल के हमलों के बाद भाजपा खेमे से यह अब तक का सबसे तीखा जवाब माना जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक के इन बयानों से यह साफ है कि राज्य की राजनीति में अब प्रशासनिक मंच भी राजनीतिक हमलों का माध्यम बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में इस बयानबाज़ी (BJP MLA) का और विस्तार देखने को मिल सकता है।