Van Mahotsav Program : विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया पौधारोपण, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण का किया आह्वान, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने वन महोत्सव में लगाया पौधारोपण,कहा- पौधा साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा

बसना/पिथौरा, 15 अगस्त। Van Mahotsav Program : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पिथौरा स्थित वन परिक्षेत्र कार्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, सामान्य वन मंडल महासमुंद द्वारा किया गया, जिसमें बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

भारत माता की पूजा और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक डॉ. अग्रवाल ने भारत माता की पूजा-अर्चना कर उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे देश के इतिहास का सबसे गौरवपूर्ण अध्याय है। 15 अगस्त 1947 को हमारे वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। आज हम उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन करते हैं।
विधायक डॉ अग्रवाल ने पौधारोपण के माध्यम से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
इसके पश्चात विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने वन महोत्सव में भाग लेते हुए पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि यह पौधा आने वाली पीढ़ियों को साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। जिस प्रकार पेड़-पौधे हमें जीवन के लिए ऑक्सीजन देते हैं और हमारी रक्षा करते हैं, उसी प्रकार 15 अगस्त 1947 को हमारे जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की और हम सभी को एक सूत्र में पिरो दिया।
उन्होंने पौधारोपण को केवल एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।
पर्यावरण और राष्ट्र सेवा का किया आह्वान
अपने उद्बोधन में विधायक डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित गणमान्यजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं तो हमें यह भी याद रखना चाहिए कि स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। हमें अपने देश की रक्षा के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा भी करनी है। यह पौधारोपण एक छोटा सा कदम है, लेकिन इसका प्रभाव आने वाले वर्षों तक रहेगा। यह पौधा जब बड़ा होगा, तो यह न केवल छाया देगा, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को यह याद दिलाएगा कि हमने अपने देश और पर्यावरण के लिए कुछ किया था।
विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और स्वच्छता के प्रति सजग रहें। जिस प्रकार हमारे जवानों ने देश की रक्षा की, उसी प्रकार हमें भी अपने आसपास के वातावरण की रक्षा करनी है। आइए हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएं जो न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो, बल्कि पर्यावरणीय रूप से भी समृद्ध और संतुलित हो।
उपस्थित गणमान्यजन
इस शुभ अवसर पर जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरें, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वप्निल तिवारी,विजय नायक,विजय राज पटेल, विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल,वन परिक्षेत्र अधिकारी सालिकराम दडसेना,जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें,सुरेंद्र पांडे,संजय गोयल,राजा शुक्ला,कोमल मोहंती,मुकेश अग्रवाल,पत्रकार संजय तयाल, खेमू अग्रवाल,किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय डडसेना सहित वन विभाग के अधिकारीगण और कर्मचारी उपस्थित रहे।