जनसंपर्क छत्तीसगढ़

CG Paddy Purchasing : राज्य में 119 लाख 45 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव

रायपुर, 28 फरवरी। CG Paddy Purchasing : राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में  किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है।

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 126 लाख 66 हजार 01 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 119 लाख 45 हजार 595 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button