छत्तीसगढजुर्म

CG CRIME : चेकिंग के दौरान पुलिस ने 33 लाख के गांजे के साथ एक आरोपी को दबोचा 

बलरामपुर, 11 अक्टूबर। CG CRIME : पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक से लगभग 92 किलो गांजा जब्त किया है, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. जब्त सामानों की कीमत 33 लाख 80 हजार रूपये बताई जा रही है.

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेश सिंह ने बताया कि नाका धनवार में वाहन चेकिंग के दौरान बसन्तपुर पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहे ट्रक में लगभग 92 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में कालापानी, बरगढ़, ओडिशा निवासी आरोपी पंकज गुप्ता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है.

Related Articles

Back to top button