जनसंपर्क मध्यप्रदेशजनसम्पर्क

MP CM Krishak Mitra Yojana : मुख्यमंत्री शिवराज चौहान 20 सितम्बर को मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना में हितग्राहियों से फार्म भरवाने के कार्य का करेंगे शुभारंभ

भोपाल,19 सितंबर। MP CM Krishak Mitra Yojana : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 सितम्बर को सुबह 9:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना में हितग्राहियों से फार्म भरवाने के कार्य का शुभारंभ करेंगे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि कृषकों को स्थाई कृषि पम्प कनेक्शन देने के लिये मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना शुरू की गई है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने बताया है कि योजना में 3 एचपी या अधिक क्षमता के स्थाई पम्प कनेक्शन के लिये 200 मीटर तक की दूरी के 11 के.व्ही. लाइन के विस्तार, वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना और निम्न दाब लाइन केबल विस्तार कार्य शामिल हैं। योजना में समस्त सामग्री सहित विस्तार कार्य एवं इसका संधारण विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा किया जायेगा। इस कार्य का 50 प्रतिशत व्यय शासन द्वारा और 50 प्रतिशत कृषक या कृषक समूह द्वारा वहन किया जायेगा। योजना के पहले वर्ष में 10 हजार पम्प के लिये लक्ष्य रखा गया है। योजना 2 वर्ष तक प्रभावशील रहेगी।

Related Articles

Back to top button