छत्तीसगढ

Orissa Train Accident: भूपेश बघेल ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से फोन पर की चर्चा

रायपुर, 03 जून। Orissa Train Accident : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से दूरभाष पर चर्चा की। सीएम ने उन्होंने ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए, अपनी संवेदना प्रकट की है।

सीएम बघेल ने नवीन पटनायक से कहा कि छत्तीसगढ़ की ओर से ओडिशा को हर संभव मदद की जायेगी। सीएम ने कहा छत्तीसगढ़ के लोग हताहतों के परिजनों के दुख में साथ खड़े हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

बता दें कि ओडिशा के बालेश्वर जिले में दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, बाहानगा स्टेशन के निकट शुक्रवार शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर हावड़ा-शालीमार एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे 240 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 900 लोग घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button