छत्तीसगढ

Status of Women : महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने ‘स्टेटस ऑफ वूमेन’ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर, 23 अप्रैल। Status of Women : महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर के सर्किट हाउस में आभा प्रसाद द्वारा लिखित पुस्तक ‘स्टेटस ऑफ वूमेन’ का विमोचन किया। उन्होंने श्रीमती प्रसाद को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘स्टेटस ऑफ वूमेन’ किताब में महिलाओं से संबंधित कानून, प्रक्रिया और नियमों का उल्लेख किया गया है। जिसकी जानकारी हर महिला को होनी चाहिए। अक्षय तृतीया के शुभ दिन विमोचित यह किताब सभी के लिए बहुत उपयोगी होगी।

श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि महिलाएं गृहस्थ जीवन और बाल-बच्चों में व्यस्तता के कारण खुद के अंदर की क्षमताओं को कई बार नहीं देख पातीं। पढ़ी-लिखी सभी महिलाओं को अपने अंदर की क्षमताओं को पहचानकर आगे आना चाहिए। सामाजिक कार्यों के माध्यम से वे दूसरों की मदद कर सकती हैं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय श्रीवास्तव, कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर एम.एम. नागोरिया और पूर्व विधि सचिव ए.के. सामंते ने महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित इस किताब को बहुत उपयोगी बताया।

पुस्तक की लेखिका डॉ. आभा प्रसाद ने कहा कि अधिकांश महिलाओं ( Status of Women) को उनके अधिकारों के बारे में नहीं पता है। ‘स्टेटस ऑफ वूमेन’ में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों का समावेश किया गया है, जिससे उन्हें एक पुस्तक में सभी अधिकारों की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक माजूद थे।

Related Articles

Back to top button