Breaking Newsछत्तीसगढ

CM Bhupesh : उप पुलिस अधीक्षकों के बारहवें बैच के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर, 18 अप्रेल। CM Bhupesh : दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण होता है, प्रशिक्षण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है, इस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान हर दिन आपने कुछ न कुछ नया सीखा है। आपने पुलिस विभाग को सेवा के लिए चुना है, यह सराहनीय है।

उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत डीएसपी के बारहवें बैच के दीक्षांत समारोह के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण लेकर अकादमी से जाने वाले पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।

Related Articles

Back to top button