शिक्षा

Education Department : प्रमोशन की समय सारिणी, समयमान वेतनमान, सीनियरिटी लिस्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयो पर शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक 11 अप्रैल को

रायपुर, 06 अप्रैल। Education Department : प्रमोशन की समय सारिणी, समयमान वेतनमान, सीनियरिटी लिस्ट सहित शिक्षा विभाग के अन्य महत्वपूर्ण बिंदु पर शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक 11 अप्रैल को होगी। इस बैठक में संयुक्त संचालक और सभी डीईओ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मौजूद रहेंगे। शिक्षा सचिव एस भारतीदासन 11 अप्रैल को दोपहर बाद 2 बजे बैठक लेंगे। बैठक के लिए 6 एजेंडे को रखा गया है, हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी बैठक में चर्चा होगी।

डीपीआई के उप संचालक ने इस बाबत एजेंडे सहित जेडी और डीईओ को सूचना भेज दी है। साथ ही ये भी कहा गया है कि वो एजेंडे से संबंधित तमाम जानकारी के साथ बैठक में शामिल हों।

Related Articles

Back to top button