छत्तीसगढशिक्षा

Promotion Breaking : प्रधान पाठक प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग डेट हुई जारी.. 21 और 22 मार्च को होगी काउंसिलिंग, देखिये आदेश..

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 18 मार्च। Promotion Breaking : प्रधान पाठक प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग डेट हुई जारी.. 21 और 22 मार्च को होगी काउंसिलिंग, देखिये आदेश..हाईकोर्ट की हरी झंडी के बाद उम्मीद यही थी कि जल्द ही प्रमोशन के रास्ते खुलने लगेंगे। हालांकि UDT और मिडिल स्कूल के हेडमास्टर के प्रमोशन पर अभी भी विभाग काफी सुस्त दिख रहा है। इधर, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर प्रमोशन के बाद रिक्त रह गये पदों को लेकर काउंसिलिंग की डेट जारी की गयी है। सारंगगढ़ बिलाईगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी ने काउंसिलिंग की डेट जारी कर दी है।

जारी निर्देश के मुताबिक 21 और 22 मार्च काउंसिलिंग के जरिये रिक्त पदों पर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला की नियुक्ति की जायेगी। 21 मार्च को बिलाईगढ़ में टी संवर्ग के लिए सुबह 10 बजे से 11 बजे तक और 22 मार्च को सारंगढ़ और बरमकेला विकासखंड में प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग होगी। ई संवर्ग के लिए 11.30 बजे से 6.30 बजे तक काउंसिंलिंग होगी।

Related Articles

Back to top button