अन्य ख़बरें

Nava Raipur Accident : कार-हाइवा में भीषण टक्कर में पति की मौके पर ही मौत…पत्नी की हालत गंभीर

रायपुर, 13 फरवरी। Nava Raipur : नया रायपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति की मौत हो गयी, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। हादसा नया रायपुर में हुआ है। जानकारी के मुताबिक नया रायपुर में एक तेज रफ्तार कार हाइवा में पीछे से आ घुसा।

इस घटना में जय प्रकाश पात्रा नाम के शख्स की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक जय प्रकाश पात्रा की ही कार थी और वो ही कार भी चला रहे थे। भीषण हादसे में कार चालक जय प्रकाश पात्रा की मौत हो गयी है, वहीं पत्नी गीतांजली पात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।

गीतांजली पात्रा के साथ जय प्रकाश कार से रायपुर आ रहे थे। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद राखी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक जय प्रकाश पात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया, वहीं पत्नी गीतांजलि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button