अंतरराष्ट्रीयमनोरंजन

Miss Universe : अमेरिकन सुंदरी ने जीता मिस यूनिवर्स 2022 का ताज, बॉनी ग्रेब्रिएल को मिला खिताब… टॉप पांच में भी नहीं पहुंची भारतीय सुंदरी

नई दिल्ली, 15 जनवरी। Miss Universe : 71वां मिस यूनिवर्स का ताज अमेरिका के सिर (Miss Universe) पर सज गया है। 71वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ। जहां मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब अमेरिका की आर बॉने ग्रेब्रिएल (R’bonney Gabriel) ने जीता है।  दुनियाभर की 84 कंटेस्टेंट्स को मात देते हुए आर बॉनी ग्रेब्रिएल ने यह ताज अपने नाम किया। इस दौरान पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने उन्हें यह ताज पहनाया।

टॉप 3 कन्टेस्टेंट की इस लिस्ट में वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल न्यूमेन, यूएस की आर बॉनी ग्रेब्रिएल  और डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रीना मार्टिनेज को जगह मिली थी। वहीं भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहीं दिविता राय ने टॉप 16 में तो अपनी जगह बनाई लेकिन टॉप 5 में बाहर हो गई। मिस यूनिवर्स 2022 चुनी गई आर बॉनी ग्रेब्रिएल अमेरिका के ह्यूस्टन, टेक्सास की रहने वाली हैं और पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं।

पिछले साल भारत की हरनाज ने जीता था खिताब

पिछले साल इस मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का खिताब भारत की हरनाज संधू ने जीता था। लारा दत्ता और सुष्मिता सेन के बाद हरनाज संधू तीसरी ऐसी भारतीय महिला हैं जिन्होंने ये ताज अपने नाम किया। 71वां मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट पहले दिसंबर 2022 को आयोजित होने वाला था लेकिन फीफा वर्ल्ड कप मैच के चलते इसकी डेट 2023 में रखी गई। 

Related Articles

Back to top button