Breaking Newsछत्तीसगढशिक्षा

CG NEWS : स्कूल लैब में तेजाब की बोतल गिरने से दो छात्राएं झुलसी, एक छात्रा बिलासपुर रेफर

सक्ती, 11 जनवरी। CG NEWS : जिले में स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते स्कूल के लैब में आज बड़ा हादसा हो गया। क्लास रूम की आलमारी में रखे तेजाब की बोतल छात्राओं के ऊपर गिर गया. इससे दो छात्राएं तेजाब से झुलस गईं।  छात्राओं को डभरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें से एक छात्रा को बिलासपुर रेफर किया गया है। 

यह घटना सक्ती जिले के कांसा गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल की है प्रैक्टिकल रूम की सफाई करने के दौरान यह हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक स्कूल के साइंस लैब में सफाई के दौरान छात्राओं पर ज्वलनशील केमिकल गिर गया, इस घटना में दो छात्राएं झुलस गई। 

दोनों छात्राओं को डभरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से एक छात्रा को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया घायल छात्रा का नाम आंचल बंजारे है, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है वहीं किरण को मामूली जख्म है। 

Related Articles

Back to top button