छत्तीसगढ

CG Holiday List : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्थानीय अवकाश की लिस्ट हुई जारी

जीपीएम, 28 दिसंबर।CG Holiday List : राज्य सरकार ने 2023 के अवकाशों की सूची जारी कर दी है। सार्वजनिक और एच्छिक अवकाश के साथ-साथ स्थानीय अवकाशों की सूची भी जारी की गयी है। स्थानीय अवकाश का निर्धारण जिलास्तर पर कलेक्टर अपनी स्थानीय प्राथमिकता के आधार पर करते हैं। इसी कड़ी में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कलेक्टर ने तीन स्थानीय अवकाश की सूची जारी कर दी है।

जीपीएम में स्थानीय अवकाश 19 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी दिन मंगलवार, दशहरा 23 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार और भाईदूज 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार को घोषित की गयी है।

कांकेर में स्थानीय अवकाश की लिस्ट

इसी तरह कांकेर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने भी तीन स्थानीय अवकाश की लिस्ट जारी की है। निर्देश के मुताबिक नवाखाई दिनांक 8 सितंबर 2023, महानवमी दिनांक 23 अक्टूबर 2023 और दीपावली का दूसरा दिन गोवर्धन पूजा 13 नवंबर 2023 को स्थानीय अवकाश पूरे कांकेर (CG Holiday List) में रहेगा।

Related Articles

Back to top button