Breaking Newsराष्ट्रीय

75 successful years : प्रधानमंत्री मोदी ने NCC के 75 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में 75 रुपये का एक स्मारक सिक्का जारी किया..देखे तस्वीरें

 दिल्ली, 28 जनवरी। 75 successful years : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NCC के 75 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में एक विशेष डे कवर और 75 रुपये का एक स्मारक सिक्का जारी किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC पीएम रैली में भाग लिया।

 अवसर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आप NCC कैडेट के रूप में भी और देश के युवा के रूप में भी एक अमृत पीढ़ी का नेतृत्व करते हैं। ये अमृत पीढ़ी आने वाले 25 वर्षों में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाएगी। देश के विकास में NCC की क्या भूमिका है, ये हमने देखा है।आज इस समय मेरे सामने जो NCC में कैडेट हैं वो तो और विशेष हैं। विविधताओं से भरी हुई मगर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मूल मंत्र को हिंदुस्तान के कोने-कोने में लेकर जाने वाला ये कार्यक्रम हमेशा-हमेशा याद रहेगा। 

मोदी ने कहा आजादी के 75 वर्ष के इस पड़ाव में NCC भी अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इन वर्षों में NCC का जिन लोगों ने प्रतिनिधित्व किया है, जो इसका हिस्सा रहे हैं, मैं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना करता हूं। 

Related Articles

Back to top button