अन्य ख़बरें

Bhilai News : औद्योगिक क्षेत्र स्थित बंसल ब्रदर्स कंपनी में लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाई, करोड़ों के नुकसान की आशंका

भिलाई, 22 मार्च। Bhilai News : बुधवार दोपहर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बंसल ब्रदर्स कंपनी में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कंपनियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह कैमिकल फैक्ट्री है। आग अगर ज्यादा फैलती तो जान माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

बताया जा रहा है कि आग कंपनी के पीछे हिस्से में लगी। जहां कंपनी का पुराना स्कैप पड़ा हुआ था। अचानक लगी आग धीरे धीरे बढ़ती गई। काले धुआं का गुब्बार देख हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ भी बढ़ने लगी। कंपनी के कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। लगातार दो घंटे तक आग पर पानी और फोम का छिड़काव चलता रहा। अंतत: आग पर काबू पा लिया गया। आग से दो से ढ़ाई करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button