जनसंपर्क छत्तीसगढ़

Kharif Marketing Year 2023-24 : जिले के उपार्जन केंद्रो में अब तक 1 लाख 87 हजार 644 क्विंटल धान की हुई खरीदी

नारायणपुर, 09 जनवरी। Kharif Marketing Year 2023-24 : राज्य शासन की योजना के तहत् खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 01 नवंबर से प्रारंभ हो गई है। वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में नारायणपुर जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों से अब तक 1 लाख 8 हजार 734 क्विंटल खरीदी की गयी है।

जिले के उपार्जन केन्द्र एड़का में 14 हजार 998 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 21 हजार 784 क्विंटल, ओरछा में 2 हजार 232 क्विंटल, कोहकामेटा में 547 क्विंटल, बासिंग में 2 हजार 774 क्विंटल, छोटेडोंगर में 13 हजार 936 क्विंटल, झारा में 16 हजार 628 क्विंटल, कन्हारगांव में 4 हजार 944 क्विंटल, धौड़ाई में 15 हजार 636 क्विंटल, नारायणपरु में 16 हजार 329 क्विंटल, सोनपुर में 580 क्विंटल, चांदागांव में 7 हजार 60 क्विंटल, दण्डवन में 5 हजार 554 क्विंटल, बेनूर में 20 हजार 256 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 10 हजार 500 क्विंटल, बाकुलवाही में 19 हजार 200 क्विंटल और बिंजली में 14 हजार 680 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई है। इसके लिए जिले में 17 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले में अब तक 11 हजार 250 किसान पंजीकृत हैं, जिसमें से अब तक कुल 4 हजार 927 पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की गई है। इन किसानों को 4 हजार 88 लाख रूपये का भुगतान किया गया है।

Related Articles

Back to top button