छत्तीसगढ

Rajya Alankaran : अनुराग अग्रवाल का प्रस्ताव…! दाऊ कल्याण के नाम पर हो राज्य अलंकरण की शुरुआत…यहां सुनिए Video

रायपुर, 06 नवंबर। Rajya Alankaran : छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष, दाऊ अनुराग अग्रवाल ने राज्य अलंकरण पाने वाले सभी महानुभावों को बधाई दी है और उनके योगदान की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव सरकार से एक महत्वपूर्ण अनुरोध किया है।

दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के महान दाता, दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल का योगदान राज्य के विकास के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा है। दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि दान की, जो कि राज्य की प्रगति में अहम भूमिका निभा रही है।

दाऊ अनुराग अग्रवाल का प्रस्ताव

दाऊ अनुराग अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि इस महान कार्य को याद रखते हुए, दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के नाम से अगले वर्ष से राज्य अलंकरण (Rajya Alankaran) की शुरुआत की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल का योगदान केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी अभूतपूर्व रहा है, और उन्हें सम्मानित करना राज्य की समृद्धि की दिशा में एक अहम कदम होगा।

उन्होंने कहा कि, मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल, जिनका योगदान छत्तीसगढ़ के विकास में अतुलनीय है, के नाम से एक राज्य अलंकरण की शुरुआत की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी उनके महान कार्यों से प्रेरित हो सके।

यह कदम न केवल उनकी विरासत को सम्मानित करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का कारण बनेगा। दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल ने न केवल आर्थिक योगदान दिया, बल्कि राज्य के विकास में अपनी निस्वार्थ भूमिका निभाई, और दाऊ अनुराग अग्रवाल का यह कदम उनके योगदान को हमेशा के लिए याद रखने का एक शानदार प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button